HomeHindi Newsसहस्त्रताल ट्रैक हादसे में 9 की मौत.. 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

सहस्त्रताल ट्रैक हादसे में 9 की मौत.. 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकर्स की खोज के लिए संचालित रेस्क्यू अभियान संपन्न हो गया। इस अभियान में 13 ट्रैकर्स को गत दिवस सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया कि हादसे में मरने वाले ट्रैकर्स की संख्या 9 हो गई है। सुरक्षित रेस्क्यू किये गए 8 ट्रैकर्स को देहरादून भेजा जा चुका है। 5 अन्य को भेजा जा रहा है। घटनास्थल से बरामद सभी 9 शवों का जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाकर पोस्टमॉर्टम कर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments