HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में मनाया 75वें वन महोत्सव.. मैंगो मेले में भी शामिल हुए...

हरियाणा में मनाया 75वें वन महोत्सव.. मैंगो मेले में भी शामिल हुए सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल में आयोजित वन महोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को हाथ जोडक़र राम-राम करता हूं। मैं आप सबको 75वें वन महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज मुझे ऑक्सी-वन का उद्घाटन करने का मौका मिला है। आज 20 हजार साथियों ने एक ही समय पर 20 हजार पौधे लगाए हैं। मैं उन सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। सेलिब्रेट नेचर, सेलिब्रेट लाइफ यह वन उत्सव का आज का हमारा स्लोगन है।

31वें मैंगो मेले में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय 31वें मैंगो मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने का मौका मिलेगा और प्रदेश के लोगों को स्वच्छ शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसान ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर अपनी आय में इजाफा कर सकें। उन्हें मेले में 300 से अधिक किस्मों के आम देखने को मिले। शिल्प बाजार मेले का एक और अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments