HomeHindi Newsदूसरे दिन बल्लेबाजी में जड़े थे 71 रन, तीसरे दिन झटक लिए...

दूसरे दिन बल्लेबाजी में जड़े थे 71 रन, तीसरे दिन झटक लिए पांच विकेट

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच वेलिंगटन के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के टीम संकट में दिखाई दे रही है। न्यूजीलैंड की टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है और न्यूजीलैंड की टीम ने 111 रनों पर तीन विकेट गवां दिए हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स इस वक्त शानदार फार्म में चल रहे हैं।

ग्लेन फिलिप्स ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में झटके 5 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंगटन टेस्ट मैच में दूसरे दिन बल्लेबाजी में 70 गेंद में 71 रन बनाए थे और यह रन तब आए थे जब न्यूजीलैंड की टीम के पांच विकेट महज 29 रनों पर गिर गए थे। और उन्होंने अपने बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के टीम का संकट से उबारा था। फिर जब गेंदबाजी में जरूरत थी तब उन्होंने मात्र 45 रन देकर 5 विकेट झटक लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments