HomeHindi NewsDelhi Newsन्यू बोर्न बेबी केयर में 6 नवजातों की मौत.. स्वास्थ्य मंत्री का...

न्यू बोर्न बेबी केयर में 6 नवजातों की मौत.. स्वास्थ्य मंत्री का फोन नहीं उठा रहे सचिव

विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान आया है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं में से 12 को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से 6 की दम घुटने से मृत्यु हो गई। एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। मैंने स्वास्थ्य सचिव को फोन करने की कोशिश की लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं। सौरभ ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments