HomeHindi Newsकेदारनाथ उपचुनाव में 58.89% मतदान, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

केदारनाथ उपचुनाव में 58.89% मतदान, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 90,875 मतदाताओं में से 53,513 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत 58.89 दर्ज किया गया। इनमें 28,345 महिलाएं और 25,168 पुरुष शामिल रहे।

पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 712 कार्मिकों और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। अब तक 284 ईटीपीबीएस पोस्टल बैलेट भी प्राप्त हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments