HomeHindi Newsपेरिस ओलंपिक में भाग लेने वालों को दिए 50 - 50 लाख,...

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वालों को दिए 50 – 50 लाख, मुख्यमंत्री धामी ने खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाडिय़ों लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments