HomeHindi NewsHaryanaएक्सप्रेस वे के पास बसेंगे 5 शहर.. यह है हरियाणा सरकार की...

एक्सप्रेस वे के पास बसेंगे 5 शहर.. यह है हरियाणा सरकार की प्लॉनिंग

हरियाणा की भाजपा सरकार ने 2018 में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के पास 5 शहर बसाने की योजना बनाई थी। कानूनी पचड़ों और अन्य कारणों से यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई थी। अब सीएम मनोहर लाल ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रास्तों की रुकावट को दूर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को औद्योगिक विकास ने अपने हैंडओवर कर लिया है। अब प्रथम चरण में केएमपी पर 2 शहरों को बसाया जाएगा। गुरुग्राम और सोनीपत के पास भी शहर बसाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी जल्द ही दो शहरों की डीपीआर निगम को सौंपेगी।
स्कॉटलैंड और सिंगापुर की तर्ज पर बसेंगे शहर
केएमपी पर बसाए जाने वाले शहर 2041 की आबादी व जरूरतों को ध्यान में रखकर बसाए जाएंगे। इन 5 शहरों में रिहायश के साथ कमर्सियल और औद्योगिक इकाईयों की स्थापना भी होगी। स्कॉटलैंड और सिंगापुर की तर्ज पर यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये पांच शहर फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत रोहतक और झज्जर के आसपास बसाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments