HomeHindi News5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का...

5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्रत्येक विकासखंड में 5-5 गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किये जाएं। देश के शीर्ष 100 आदर्श गांवों की श्रेणी में उत्तराखंड के 10 गांवों के नाम भी शामिल हों, इसके लिए गावों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। सीएम ने कहा कि ग्राम चौपाल के आयोजन में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए तथा ग्राम पंचायतों के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर गांवों की विकास योजनाओं पर कार्य किया जाए। ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाए। इनमें उन गांवों के प्रवासी लोगों को प्रतिभाग करने के लिए विशेष रूप से प्रतिभागी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानक तय कर पंचायत भवनों का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायतों में जो भी पंचायत भवन बनाये जा रहे हैं, वे पर्वतीय शैली में बनाये जाएं, जिसमें उत्तराखंड की विरासत की झलक हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments