HomeHindi Newsमध्य प्रदेश के लिए 4100 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट को स्वीकृति, मुख्यमंत्री...

मध्य प्रदेश के लिए 4100 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट को स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कोयला आधारित विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए भारत सरकार की स्टैंडिंग लिंकेज समिति (लांग टर्म) द्वारा 4100 मेगावॉट के नए थर्मल पावर प्लांट हेतु कोयले के आवंटन की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस निर्णय से राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए पावर प्लांट की स्थापना से प्रदेश में ₹25,000 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश होगा और हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments