HomeHindi Newsमहाकुंभ में देश-विदेशी श्रद्धालुओं के लिए 4000 गाइड, बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर होंगे...

महाकुंभ में देश-विदेशी श्रद्धालुओं के लिए 4000 गाइड, बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर होंगे प्रशिक्षित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए राज्य सरकार बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की योजना बना रही है। यही वजह है कि यहां बुनियादी सुविधाओं से लेकर हर छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रयागराज में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा, सुविधा व मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं के लिए 4000 गाइड, बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर आदि को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी, होम स्टे, होटल आदि की व्यवस्था की जाएगी। महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

हर बैच 60 लोगों को होगा

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रयागराज के होटल और मान्यवर कांशीराम पर्यटन संस्थान लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेला शुरू होने के बाद जनवरी से काम करने वाले सभी ट्रेनी को उचित मानदेय भी दिया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आयुसीमा 18 से 60 वर्ष है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-12वीं पास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हर बैच 60 लोगों को होगा। गाइड की ट्रेनिंग पांच दिन तक चलेगी। बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर और स्टेकहोल्डर्स को सिर्फ एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments