HomeHindi Newsइंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 से वापस लिया अपना नाम

इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 से वापस लिया अपना नाम

आईपीएल 2024 का आगाज बेहद जल्द होने जा रहा है. लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के कुछ अहम खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा करके फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही इन खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

इन 4 खिलाड़ियों ने वापस लिया अपना नाम

इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी जेसन रॉय, मार्क वुड, हैरी ब्रुक,गस एटकिंसन यह वह खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। यानी यह खिलाड़ी आईपीएल नहीं खेलना चाहते हैं या तो इनका निजी कारण है या फिर कोई और वजह है जिसकी वजह से आईपीएल नहीं खेलना चाहते हैं और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments