HomeHindi Newsमहाकुंभ में पहली बार 4 ATV फायर रोबोट.. 50 फायर स्टेशन, 20...

महाकुंभ में पहली बार 4 ATV फायर रोबोट.. 50 फायर स्टेशन, 20 फायर पोस्ट बनाए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ मेले में आग जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा पहली बार 4ATV फायर रोबोट और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। महाकुंभ मेले का प्रारंभ 13 जनवरी 2025 से हो रहा है और इसका समापन 26 फरवरी 2024 को होगा।

4 ऑल टरेन व्हीकल का इस्तेमाल किया जा रहा

महाकुंभ मेला मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अग्निशमन तथा आपात सेवा की तैयारियां इस बार बड़े स्तर पर की जा रही हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो और वे सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा 4 ऑल टरेन व्हीकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में पहली बार व्हीकल का इस्तेमाल अग्निशमन दल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये आसानी से बालू या कीचड़ क्षेत्रों में जा सकते हैं। हमारे द्वारा पहली बार फायर रोबोट भी उतारा गया है। ऐसे क्षेत्र जहां जाने से हमारे जवानों को क्षति पहुंचने की आशंका होती है, वहां इसका इस्तेमाल करके आग को बुझाया जाएगा। प्रमोद शर्मा ने बताा कि पूरा महाकुंभ मेला 4000 हेक्टेयर में बसा हुआ है जिसे देखते हुए हमारे द्वारा 50 फायर स्टेशन और 20 फायर पोस्ट बनाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को हम अच्छी सुरक्षा प्रदान कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments