HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछग में 39वां चक्रधर समारोह 7 से.. हेमामालिनी की नृत्य नाटिका से...

छग में 39वां चक्रधर समारोह 7 से.. हेमामालिनी की नृत्य नाटिका से होगा आगाज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 39वां चक्रधर समारोह 7 से 16 अक्टूबर है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार समारोह में प्रस्तुति देते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित निवास में रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल ने मुलाकात कर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। हेमामालिनी की नृत्य नाटिका से कार्यक्रम का आगाज होगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से मैं सांसद रहा और इस आयोजन को करीब से देखा है। सीएम साय ने कहा कि समारोह से मेरा भावनात्मक लगाव भी है। महाराजा चक्रधर ने रायगढ़ को अमूल्य सांस्कृतिक विरासत सौंपी है, जो लगातार समृद्ध हो रहा है। कलाकारों और कलाप्रेमियों को वर्षभर इस समारोह का इंतजार रहता है। मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय लोक कलाकारों को भी समारोह में प्रमुखता के साथ शामिल करने को कहा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मुख्यमंत्री से आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले समारोह में इस वर्ष भी बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितम्बर 2024 तक रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका राधा रासबिहारी की प्रस्तुति देंगी और समापन समारोह में डॉ. कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। प्रतिदिन सायं 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments