HomeHindi Newsजम्मू-कश्मीर में 3 पार्टियों ने किया पाप.. रैली करते हुए गरजे पीएम...

जम्मू-कश्मीर में 3 पार्टियों ने किया पाप.. रैली करते हुए गरजे पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं की एंट्री भी हो गई है। पिछले दिनों लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रैली की तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोडा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन खानदान हैं। एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है। इन तीन खानदानों ने मिलकर आपके साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है। ये तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को सालों तक बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं।

खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला कर दिया

पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन राजनीतिक दलों ने सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे। परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रहीं। इन लोगों ने जम्मू कश्मीर में नए नेतृत्व को कभी उभरने ही नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments