HomeHindi Newsकोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग.. रस्सी टूटने से...

कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग.. रस्सी टूटने से हुआ हादसा

राजस्थान के झुंझुनू में कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोग फंस गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। तीन की हालत गंभीर थी जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन सब सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments