HomeHindi Newsउत्तराखंड में 130 बीएस-06 बसों का शुभारंभ.. सीएम बोले-इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ेंगी

उत्तराखंड में 130 बीएस-06 बसों का शुभारंभ.. सीएम बोले-इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ेंगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून में उत्तराखंड परिवहन निगम के बस बेड़े में शामिल की जा रही नई बीएस-06 मॉडल बसों को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। आज इसी कड़ी में उत्तराखंड के लोगों को सुविधाएं देने, परिवहन में सुविधा देने, आर्थिक नीति को बढ़ावा देने के लक्ष्य से 130 बसों का शुभारंभ किया गया है। आने वाले समय में हम इस बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी जोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments