HomeHindi News10 तारीख है लाड़ली बहनों का दिन.. मप्र के सीएम डॉ. मोहन...

10 तारीख है लाड़ली बहनों का दिन.. मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 तारीख यानि लाड़ली बहनों का दिन है। मंडला में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ रुपये की राशि व 56 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ की राशि अंतरित की। उन्होंने कहा कि भारत में माताओं-बहनों को देवी के रूप में मान, सम्मान दिया जाता है। इसीलिए भगवान के नाम से पहले देवी का नाम लेने की परंपरा है। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों के लिए विकास की जो भी जरूरत होगी, हम उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं, मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की घोषणा करता हूँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments