HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के 1.60 लाख युवाओं ने माई भारत में कराया पंजीयन.. राष्ट्र...

हरियाणा के 1.60 लाख युवाओं ने माई भारत में कराया पंजीयन.. राष्ट्र निर्माण में बनेंगे सहभागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर देशभर में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में हरियाणा के लगभग 1 लाख 60 हजार युवाओं ने मेरा युवा भारत (माई भारत) वॉलंटीयर के रूप में अपना पंजीकरण करवाया है। भारत सरकार की माई भारत पहल का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान और नये अवसर मुहैया करवाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनाना है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि भारत की युवा शक्ति विश्व में सबसे बड़ी महाशक्ति है और युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर समर्थ युवा सशक्त भारत की अवधारणा को मूर्त रूप देना ही प्रधानमंत्री का विजऩ है। जब युवा शक्ति सशक्त होगी तभी हमारा भारत विकसित भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments