HomeHindi NewsHimachal Newsहिमाचल प्रदेश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा, पांच ग्रीन कॉरिडोर के लिए एमओयू...

हिमाचल प्रदेश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा, पांच ग्रीन कॉरिडोर के लिए एमओयू साइन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग और दो कंपनियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार द्वारा चिन्हित पांच ग्रीन कॉरिडोर पर एक साल के भीतर 41 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन, वे-साइड सुविधाएं और सुपरमार्केट स्थापित किए जाएंगे। इन स्थलों पर ई-बस, ई-ट्रक और अन्य ई-व्हीकल चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

एमओयू पर राज्य सरकार की ओर से निदेशक परिवहन विभाग डीसी नेगी, ईवीआई टेक्नोलॉजी के राहुल सोनी और जियो बीपी कंपनी के अविनाश शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments