HomeHindi Newsमहिला T20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगी दक्षिण अफ्रीका...

महिला T20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगी दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच महिला t20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने कभी भी t20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वो पहली बार ट्रॉफी अपने हाथों में उठाएगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जिस तरह से हराया है उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास भी बड़ा हुआ है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास विश्व कप जीतने का एक सुनहरा मौका है। लेकिन सामने न्यूजीलैंड की टीम है जिसके पास शानदार खिलाड़ियों की फेहरिस्त है ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है।

कुछ इस तरह की है दक्षिण अफ्रीका की टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

कुछ इस तरह की है न्यूजीलैंड की टीम

सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments