HomeHindi Newsभारतीय टीम के होम शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब धर्मशाला की...

भारतीय टीम के होम शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब धर्मशाला की जगह इस जगह होगा T20 मुकाबला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 6 अक्टूबर से 3 मैचों की T20 श्रृंखला खेली जानी है जिसके लिए बांग्लादेश के टीम को भारत का दौरा करना है। पहले दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे उसके बाद तीन मैचों की T20 श्रृंखला खेली जाएगी। और अब T20 श्रृंखला के एक T20 मुकाबले के मैदान में बदलाव हुआ है। पहले यह मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना था लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है।

धर्मशाला की जगह अब ग्वालियर के मैदान पर खेला जाएगा T20 मुकाबला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 6 अक्टूबर को जो पहला T20 मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना था अब वह धर्मशाला के मैदान की जगह ग्वालियर के नए मैदान पर होगा। इसकी वजह यह है क्योंकि धर्मशाला के मैदान पर अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है इस वजह से धर्मशाला के मैदान से मेजबानी छीनकर ग्वालियर को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments