HomeHindi Newsबेंगलुरु में गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली

बेंगलुरु में गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच इस वक्त बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। और इस तीसरे T20 मुकाबले में भारत इस वक्त खराब स्थिति में फंसा हुआ है। भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 40 रन हो गया है। क्रीज पर रिंकू सिंह और रोहित शर्मा टिके हुए हैं।

इस तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके। और पहली गेंद पर फरीद अहमद की गेंद पर आउट हो गए। T20 क्रिकेट में पहली बार हुआ है जब विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

विराट कोहली की बात की जाए तो दूसरे T20 मुकाबले में विराट कोहली ने 16 गेंद में 29 रनों की पारी खेली थी। लेकिन तीसरे T20 मुकाबले में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments