HomeHindi Newsचिंतन रावत व दिव्या डोबरियाल ने जीता गोल्ड मैडल, राज्य स्तरीय पावर...

चिंतन रावत व दिव्या डोबरियाल ने जीता गोल्ड मैडल, राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता -2024 में कोटद्वार निवासी चिन्तन रावत एवं दिव्या डोबरियाल ने गोल्ड मैडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में स्थानीय सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों द्वारा चिन्तन रावत एवं दिव्या डोबरियाल द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री अधिवक्ता जसबीर राणा द्वारा चिन्तन रावत एवं दिव्या डोबरियाल को सम्मानित करते हुये कहा कि चिन्तन रावत एवं दिव्या डोबरियाल ने अपनी मेहनत एवं बिना किसी सरकारी सहयोग से गोल्ड मैडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया सरकार को ऐसे उदयीमान खिलाडिय़ों को बेहतर से बेहतर सुविधांयें उपलब्ध करानी चाहिये, जिससे उन्हें राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का अवसर मिल सके। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में चिन्तन ने तीसरी बार गोल्ड मैडल जीता है जबकि दिव्या ने पहली बार में ही हिस्सा लेकर जूनियर वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments