HomeHindi Newsयशस्वी के शतक की बदौलत राजस्थान की शानदार जीत

यशस्वी के शतक की बदौलत राजस्थान की शानदार जीत

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 9 विकेट से हरा दिया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के सामने 180 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस की टीम ने रखा था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम में 18.4 गेंद में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रनों की पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने 28 गेंद में 38 और बटलर ने 35 रनों की पारी खेली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments