HomeHindi NewsEntertainmentडकैतों और बदले पर फिल्में बनती थीं.. श्याम बेनेगल ने बदला ट्रेंड

डकैतों और बदले पर फिल्में बनती थीं.. श्याम बेनेगल ने बदला ट्रेंड

अभिनेता रजा मुराद ने फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर कहा कि हमने एक हीरा खो दिया है। 70 के दशक में जब डकैतों, बदले पर फिल्में बनती थीं, तब एक नया सितारा चमका जिसका नाम था श्याम बेनेगल। तब उन्होंने जुबैदा, सरदारी बेगम, भारत एक खोज जैसी कई यादगार फिल्में बनाईं जिन्होंने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी। रजा मुराद ने कह कि वह समानांतर सिनेमा के जनक थे और उन्होंने जो योगदान दिया है, वह अभूतपूर्व है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। कई लोग आते हैं और चले जाते हैं लेकिन श्याम बेनेगल जैसे लोग सदियों में एक बार आते हैं।

फिल्म उद्योग में एक अविस्मरणीय योगदान

अभिनेता अन्नू कपूर ने फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर कहा कि महान निर्देशक महान व्यक्ति श्याम बेनेगल हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने फिल्म उद्योग में एक अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने हम जैसे कई लोगों को फिल्मों में मौका दिया। अब वह हमेशा मेरी यादों में जीवित रहेंगे। अन्नू कपूर ने कहा कि मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

वेलकम टू सज्जनपुर में दिया मौका

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत दुखद और बड़ी क्षति है क्योंकि जब मैं फिल्मों में अपनी पहचान तलाशने की कोशिश कर रहा था, तब उन्होंने मुझे वेलकम टू सज्जनपुर नाम की एक फिल्म दी थी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैंने उनके साथ बहुत काम किया है। यह फिल्म उद्योग और देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments