Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsBusinessजशप्योर के उत्पादों की देशभर में मांग.. ऑनलाइन बिक्री में मिली बादशाहत

जशप्योर के उत्पादों की देशभर में मांग.. ऑनलाइन बिक्री में मिली बादशाहत

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृहजिला है। वे जशपुर जिले के बगिया गांव के निवासी हैं। जशपुर बहुत खूबसूरत है और पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। पर्यटकों को पहाड़ों और जंगलों की रोमंचक यात्रा व हरे-भरे खेतों में सैर करना बहुत पसंद आता है। जशपुर की अधिकतर जनसंख्या आदिवासी है और यह उराओं जाति से संबंधित हैं। हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के बीच यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। मानसून में तो इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से अब जशपुर ब्रांड अब देशभर में मशहूर हो चुका है। आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बाजार में पसंद किए जा रहे हैं। यह ब्रांड केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में अपनी जगह बना चुका हैं। चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, इसकी मांग हर जगह है।

महिलाओं ने कामयाबी की नई इबारत लिखी

जशपुर जिले की महिलाएं कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। जशपुर ब्रांड इसी का एक उदाहरण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। जशपुर ब्रांड के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं जिनमें सबसे अधिक मांग वाले उत्पाद ढेकी कुटा जवा फूल चावल जो कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक विधियों से तैयारचावल की सुगंध और स्वाद अनूठा है। महुआ मिलेट लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट माने जाते हैं। ये लड्डू विशेष रूप से बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच कम समय में ही लोकप्रिय हो गए हैं।

उत्पादों की देश भर में मांग

मिलेट आधारित पास्ता पारंपरिक गेहूं के पास्ता का एक स्वस्थ विकल्प है, जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक उत्तम विकल्प है। कोदो कुटकी, रागी टाऊ और महुआ से बने विभिन्न उत्पाद संपूर्ण भारत में अपनी पहचान बन रहे हैं। जशपुर ब्रांड के उत्पादों की मांग जम्मू और कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक है। जशपुर ब्रांड के उत्पादों को व्यापक सराहना मिल रही है। इसका मुख्य कारण उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्यवर्धक गुण है।

जिले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

जशप्योर के तहत बने जशपुर ब्रांड का उद्देश्य आदिवासी महिलाओं का सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारना है। ब्रांड के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। जशपुर ब्रांड के उत्पाद अब jashpure.com पर उपलब्ध हैं, जहां से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही देशभर में विभिन्न ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये उत्पाद उपलब्ध हैं, जो इस ब्रांड की व्यापक पहुंच का प्रमाण हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments