HomeHindi Newsदेशद्रोह की नींव को मजबूत मत करो.. औरंगजेब के विवाद पर योगी...

देशद्रोह की नींव को मजबूत मत करो.. औरंगजेब के विवाद पर योगी की नसीहत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के मुख्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एक बार फिर मुगल शासक औरंगजेब के विवाद पर नसीहत दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है। स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो। योगी ने कहा कि आज का नया भारत इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है।

महाराष्ट्र में जारी है बवाल

फिल्म छावा के रिलीज होने के बाद से ही महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब पर बवाल जारी है। पहले सपा विधायक अबु आजमी ने औरंगजेब की प्रशंसा तो राजनीति उबल उठी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद कब्र को हटाने की वकालत की। इसके बाद नागपुर में औरंगजेब के कारण ही हिंसा हुई और खुद फडणवीस ने स्वीकारा कि फिल्म छावा के कारण ही हिंसा की स्थिति बनी है। बहरहाल अभी भी इस पर राजनीति गर्माई हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments