भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन हरियाणा में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया था, जो पूरी दुनिया में छा गईं। उन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन किया। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1961 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। वहीं हरियाणा की दूसरी बेटी सायना नेहवाल ने बैडमिंटन जगत में अपना नाम कमाया। उनका जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने देश को कई बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाई। वे दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं।
कल्पना ने अपना नाम किया अमर
कल्पना चावला पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। बचपन से ही आसमान में उडऩे का ख्वाब देखने वाली कल्पना ने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी। अंतरिक्ष में हुए हादसे में उनकी जान चली गई और इस तरह इतिहास में उन्होंने अपना नाम अमर कर दिया।
ये भी हैं महत्वपूर्ण घटनाक्रम
- 17 मार्च 1920 में बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म हुआ था।
- 17 मार्च 1957 को चीन के पड़ोसी देश फिलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई हादसे में मौत हो गई।
- 17 मार्च 1969 को गोल्डा मेयर इजराइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 17 मार्च 1987 को महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 17 मार्च 1994 को रूस ने नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया।
- 17 मार्च 1996 को क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
- 17 मार्च 2004 को नासा का मैसेंजर यान बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
- 17 मार्च 2019 को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ था।
- 17 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण भारत में तीसरी मौत दर्ज की गई थी।