More
    HomeHindi Newsइंग्लैंड दौरा होगा गौतम गंभीर के लिए चुनौती.. भारत को खेलने हैं...

    इंग्लैंड दौरा होगा गौतम गंभीर के लिए चुनौती.. भारत को खेलने हैं ये 2 आईसीसी इवेंट

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को मिली जीत से कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही कोच गौतम गंभीर ने भी राहत की सांस ली है। इस आईसीसी इवेंट में फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी थी। भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप 2024 जीता था। अब गंभीर की कोचिंग में भी एक आईसीसी ट्रॉफी भारत को मिल चुकी है। हालांकि गंभीर की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। 2026 में टी20 विश्व कप और 2027 में वनडे विश्व कप होगा, जिसमें भारत को अपनी बादशाहत साबित करने होगी।

    चुनौतियों की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से

    गंभीर की चुनौती की शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी। यह आईपीएल के तुरंत बाद होगा, जिसकी तैयारी के लिए समय भी नहीं मिल पाएगा। गंभीर की दूसरी बड़ी चुनौती भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाला टी-20 विश्व कप होगा, जहां टीम खिताब बचाने उतरेगी। अंतिम सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का वनडे विश्व कप होगा, जहां भारत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। 2004 में यहीं भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

    रोहित-विराट पर होगी सबकी नजर

    वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी रिटायर नहीं होंगे। विराट कोहली ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि भारतीय टीम को उनका विकल्प कब और कैसे मिल पाता है। दोनों की उम्र 35 साल से ज्यादा है। ऐसे में दोनों अगले दो साल खेल पाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments