More
    HomeHindi Newsहोली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें कहां दिखेगा, क्या होगा...

    होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें कहां दिखेगा, क्या होगा हम पर असर

    रंगों के त्योहार होली के अब कुछ ही दिन बचे हैं। होली के दिन ही 14 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि चंद्रग्रहण एक नकारात्मक घटना है। ग्रहण के दिन राहु और केतु का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इस साल के पहले चंद्र ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण जब भी लगता है तो उससे पहले सूतक लग जाता है। होली के मौके पर यानी फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 14 मार्च यानी होली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। खग्रास चंद्र ग्रहण का मतलब है जिसमें चंद्रमा का कुछ ही हिस्सा ग्रसित हुआ दिखाई देता है। ऐसे ग्रहण को खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

    इन देशों में दिखाई देगा

    यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका में इस ग्रहण की खग्रास आकृति देखी जा सकेगी। यानि यह ग्रहण आरंभ से समाप्ति तक देखा जा सकेगा। यूरोप के अधिकतर देशों ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैण्ड, पुर्तगाल, स्पेन आदि, पूर्वी दक्षिणी अमेरिका तथा अधिकतर पश्चिम अफ्रीका में यह ग्रहण ख्रंडग्रास रूप में चन्द्रास्त के समय दिखाई देगा। अधिकतर ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया जापान, दक्षिण कोरिया, फिजी आदि में यह ग्रहण खंडग्रास रूप में चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा। हालैंड, नौर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, उत्तरी रूस, स्पेन सूरीनाम, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूक्रेन, अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों और इंग्लैंड आदि में इस ग्रहण की खंडग्रास आकृति दिखाई देगी।

    भारत में नहीं दिखाई देगा

    अच्छी बात यह है कि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा जिससे इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसे में इसका कोई असर भी होली के त्योहार पर नहीं होगा।। भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण दोपहर में 2 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम में 6 बजकर 14 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम में 4 बजकर 17 मिनट पर होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments