More
    HomeHindi NewsDelhi Newsमहाकुंभ के आयोजन से दुनिया है हैरान.. पीएम मोदी ने NXT कॉन्क्लेव...

    महाकुंभ के आयोजन से दुनिया है हैरान.. पीएम मोदी ने NXT कॉन्क्लेव में कहा

    दिल्ली के भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को उप्र के प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे करोड़ों लोग एक नदी तट पर बसे एक अस्थायी जगह पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं। दुनिया भारत की संगठन और नवाचार कौशल को देख रही है। दुनिया इस भारत को विस्तार से जानना चाहती है। दुनियाभर के लोग महाकुंभ में स्नान करने आए।

    भारत ने वैश्विक दक्षिण को भी एक बुलंद आवाज दी

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई वैश्विक शिखर सम्मेलनों का नेतृत्व कर रहा है। मुझे हाल ही में फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला। दुनिया को एआई फ्यूचर की तरफ ले जाने वाली इस समिट का भारत को-होस्ट था। अब इसको होस्ट करने का जिम्मा भारत के पास है। भारत ने टी 20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। भारत ने दुनिया को एक नया आर्थिक मार्ग दिया- भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEEC)। भारत ने वैश्विक दक्षिण को भी एक बुलंद आवाज दी।

    60 साल बाद ऐसा हुआ

    मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले ही भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराए हैं। 60 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत में कोई सरकार लगातार तीसरी बार वापस लौटी है। जन-विश्वास का आधार पिछले 11 साल में भारत की अनेकों उपलब्धियां हैं। मुझे विश्वास है कि आपका नया चैनल भारत की वास्तविक कहानियां दुनिया तक पहुंचाएगा। बिना कोई रंग दिए आपका ग्लोबल चैनल भारत की वैसी ही तस्वीर दिखाएगा, जैसा वो है। मोदी ने कहा िक हमें मेकअप की जरूरत नहीं है। कई साल पहले मैंने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का विजन देश के सामने रखा था। आज इस विजन को सच्चाई में बदलते हुए देख रहे हैं। हमारे आयुष प्रोडक्ट्स और योग, लोकल से ग्लोबल हो गए हैं। आज भारत के सुपरफूड हमारा मखाना, लोकल से ग्लोबल हो रहा है। भारत के मिलेट्स-श्रीअन्न भी लोकल से ग्लोबल हो रहे हैं। भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बन गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments