More
    HomeHindi NewsDelhi Newsसीएम तय नहीं, शपथ ग्रहण की आ गई डेट.. जानें कौन रेस...

    सीएम तय नहीं, शपथ ग्रहण की आ गई डेट.. जानें कौन रेस में अव्वल तो कौन बाहर

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ है। अब खबर यह है कि 19 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा और इसी के साथ नई सरकार का गठन भी हो जाएगा। 8 फरवरी को आए नतीजों में 48 सीटें मिली थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर चले गए। देर रात ही मोदी अमेरिका की यात्रा से लौटे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि एक-दो दिन में बीजेपी अपने नए सीएम का ऐलान कर सकती है। भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। ऐसे में उसका प्रयास होगा कि सीएम ऐसा हो जो बीजेपी की योजनाओं पर तेजी से काम कर सके। इसके साथ ही इस साल बिहार और 2027 में उप्र-पंजाब के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएम का चयन करेगी।

    प्रवेश वर्मा पिछड़े, ये 3 नाम आगे

    सूत्रों का कहना है कि प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो सकता है। इस रेस में तीन नाम शामिल हैं जिनमें मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता के नाम हैं। इन्हीं तीन में से कोई एक दिल्ली का नया सीएम हो सकता है। हालांकि यह भी हो सकता है कि भाजपा यहां से कोई चौंकाने वाला नाम ला दे। एक-दो दिन में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी और उस बैठक में सीएम चेहरे का ऐलान किया जाएगा। सीएम पद के लिए क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

    ये हैं समीकरण, ये नाम हैं आगे

    • मनजिंदर सिरसा : पंजाब को देखते हुए विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सबसे आगे है। वे अनुभवी हैं और हरियाणा से आते हैं।
    • जीतेंद्र महाजन : जीतेंद्र महाजन आम आदमी की तरह रहते हैं और कई बार के विधायक रहे हैं। महाजन ने सदन के अंदर जिस तरह से अपनी कार्यशैली दिखाई है, उससे उनके नाम की चर्चा भी काफी तेज हो रही है।
    • रेखा गुप्ता : अगर भाजपा ने महिला पर दांव लगाया तो रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हो सकता है। उनके अलावा कई और बड़े नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं। अब देखना होगा कि किसके नाम की लाटरी लगती है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments