HomeHindi NewsDelhi Newsपीएम मोदी ने की परीक्षा पे चर्चा.. टफ सब्जेक्ट पर दी यह...

पीएम मोदी ने की परीक्षा पे चर्चा.. टफ सब्जेक्ट पर दी यह सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदर नर्सरी में छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। उन्होंने बाजरा और सब्जियों के महत्व पर बातचीत की और मोटे अनाज का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि कैसे परीक्षा और जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट पर कहा कि समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। कठिन विषयों पर फोकस करें और चैलेंज के रूप में लें। पीएम ने कहा कि अधिकतर होता क्या है कि छात्र जो पसंदीदा विषय है, उसे ज्यादा पढ़ते हैं और पूरा ध्यान लगा देते हैं। लेकिन हमें इससे उलट करना चाहिए।

छात्रों ने पीएम से सवाल पूछे और सफलता के मंत्र जाने

पीएम मोदी ने कहा कि टफ सब्जेक्ट पर सबसे पर ध्यान दें। यह सोचें कि ये जियोग्राफी को मैं ज्यादा समझूंगा। मैथ्स अपने आपको क्या समझती है, इसे मैं देख लूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी चैलेंज को हमें पहले स्वीकार करना चाहिए। इस दौरान कई छात्रों ने पीएम से सवाल भी पूछे और सफलता के मंत्र जाने। मोदी ने परिवार, भाई-बहन और मां से व्यवहार पर चर्चा की। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट को जरूरी बताया और मनुष्य के स्वाभाव पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments