More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में अबकी बार भाजपा सरकार.. 11 में से 9 एग्जिट पोल्स...

    दिल्ली में अबकी बार भाजपा सरकार.. 11 में से 9 एग्जिट पोल्स में दावा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार रात 11.30 बजे तक दिल्ली में औसत मतदान 60.42 प्रतिशत दर्ज किया गया। ऐसे में शाम होते ही कई मीडिया हाउस के एग्जिट पोल आए, जिनमें दावा किया गया कि भाजपा की सरकार बन रही है। 11 में से 9 एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त और स्पष्ट बहुमत का दावा किया गया, तो 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। एग्जिट पोल से जहां भाजपा खुश नजर आ रही है तो आप का कहना है कि पहले भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। कांग्रेस को भी 8 फरवरी को आने वाले नतीजों का इंतजार है।

    ये हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

    • मैट्रिज-आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
    • जेवीसी-आप को 22 से 31 सीटें तो भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
    • चाणक्य-भाजपा को 39 से 44 सीटें, आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
    • पी-मार्क पोलिंग-भाजपा 39-49 सीटें, आप को 21 से 31 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
    • वी-प्रीसाइड-आप को 46-52 सीटें, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
    • माइंड ब्रिक-आप को 44-49 सीट, भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
    • डीवी रिसर्च-भाजपा के 36-44 सीट, आप को 26-34 सीटें और कांग्रेस को शून्य सीट का अनुमान है। –
    • एसएस-भाजपा 38-41 सीट, आप को 27-30 और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिख रही हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments