More
    HomeHindi NewsDelhi Newsयमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे, तालकटोरा का नाम बदलेगा.. दिल्ली में प्रचार के...

    यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे, तालकटोरा का नाम बदलेगा.. दिल्ली में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का दांव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। भाजपा, आप और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया तो भाजपा सांसद रवि किशन ने बदरपुर में रोड शो किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याषी दुष्यन्त कुमार गौतम के पक्ष में रोड-शो किया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पूर्वी शालीमार बाग में चुनाव प्रचार किया। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर 1 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं। कांग्रेस नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही डोर टू डोर कैंपेन होगा और 5 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

    3 साल में यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे : शाह

    गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं यमुनाजी के पानी में डुबकी लगाऊंगा। उन्होंने तो डुबकी नहीं लगाई। उन्होंने यमुना को स्वच्छ नहीं किया लेकिन आप भाजपा की सरकार बना दीजिए 3 सालों में हम यमुना पर यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे।

    तेज गति से होगा विकास

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी और तेज़ गति से विकास होगा। लोगों ने इस बार दिल्ली में परिवर्तन का मन बना लिया है। अब आ-दा जा रही है और भाजपा आ रही है।

    तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलेंगे

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा कि 8 फरवरी के बाद पहली एनडीएमसी परिषद की बैठक में हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments