तमिल एक्टर थलपति विजय जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे वाले हैं। इससे पहले उनकी अंतिम फिल्म का टाइटल भी आ गया है, जिसका पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का नाम है जन नायगन। 26 जनवरी को इसकी टाइटल की घोषणा हुई है। पोस्टर में विजय एक सफेद ड्रेस पहने हुए हैं और अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी इस आखिरी फिल्म के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
600 करोड़ का है नेटवर्थ
बता दें कि थलपति विजय जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे वाले हैं और वे राजनीति के मैदान में उतरने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी एक पार्टी भी बना ली है। यह पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के बीच होगी। इस फस्र्ट लुक को केवीएन प्रोडक्शंस ने जारी किया है। इस तमिल प्रोडक्शन हाउस ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय के करियर को सम्मान देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में पिछली 68 फिल्मों के सीन दिखाए गए हैं। थलपति 69 बहुत पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी। थलपति विजय ने अक्टूबर 2024 में अपनी पार्टी बनाई है जिसका नाम टीकेवी है। अब देखना होगा कि 600 करोड़ के नेटवर्थ वाले इस एक्टर को राजनीति में कितनी सफलता मिल पाती है।