HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2 में और जुड़ेगा 10 मिनट का फुटेज.. ओटीटी के लिए...

पुष्पा 2 में और जुड़ेगा 10 मिनट का फुटेज.. ओटीटी के लिए हो रही तैयारी

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज के 50 दिन पूरे कर चुकी है। ऐसे में इसे और धांसू बनाने का नया जुगाड़ किया जा रहा है। दरअसल 17 जनवरी को इस फिल्म में 20 मिनट की नई फुटेज जोडक़र रिलीज की गई थी। अब ओटीटी रिलीज़ के साथ मेकर्स 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज भी उतारेंगे। ऐेसे में उम्मीद की जा रही है कि इसे ओटीटी पर भी जबर्दस्त रिस्पांस मिलेगा। पुष्पा 2 फिल्म ने देशभर में अब तक 1229.5 करोड़ रुपए का नेट कनेक्शन कर लिया है। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में हुई है, जहां 809.26 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

छावा से मिलेगी चुनौती

पुष्पा 2 फिल्म अब तक फतेह, इमरजेंसी, आजाद और कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब इसके सामने आने वाली चुनौती छावा है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसे में पुष्पा 2 के सामने अभी 3 हफ्ते का समय अभी शेष है। वहीं बात करें फिल्म छावा की तो यह इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के रोल में हैं तो औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। छावा फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है। यह इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जिनकी फिल्म पुष्पा 2 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments