उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य बस से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर वे भगवान राम लला के दर्शन करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सपा नेताओं के न आने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा सफा हो जाएगी।
चेहरा उजागर हुआ
उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं। उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है। इन्हीं लोगों की सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी, तो वे कैसे जा पाएंगे। हम सब भारत की जो सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
बीएसपी विधायक भी हैं साथ
बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह भी अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। किसी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।
उप्र के दोनों सदन के नेता अयोध्या रवाना.. सपा के न जाने पर बीजेपी ने यह कहा
RELATED ARTICLES