More
    HomeHindi Newsभारत की इस कारण से विश्व में अलग पहचान.. मप्र के सीएम...

    भारत की इस कारण से विश्व में अलग पहचान.. मप्र के सीएम ने ई-समिट 2024 में कही बड़ी बात

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेनिट परिसर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव ई-समिट 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने ई समिट 2024 की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। सीएम ने कहा कि भारत बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। हमारे युवा कम लागत एवं सीमित संसाधनों में भी अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य कर सफलता प्राप्त करते हैं। मप्रऔर देश के युवा सारे प्रश्नों और समस्याओं का हल ढूंढने में सक्षम हैं। युवा शक्ति के योगदान से प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में हमारी युवा शक्ति का योगदान सराहनीय है। मप्र की भाजपा सरकार युवाओं के सपनों की उडाऩ में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
    स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई
    एमएसएमई के सचिव पी नरहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे। मेनिट के डायरेक्टर करूणेश कुमार शुक्ला और सीएआई एमपी स्टार्टअप सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्यमी, विशेषज्ञ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments