आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने एक जो बड़ा बदलाव किया है वो शुभमन गिल को लेकर है। क्योंकि शुभमन गिल को अब टीम इंडिया का नया उप कप्तान बना दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल भारतीय टीम की उप कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा के डिप्टी के तौर पर शुभमन गिल काम करेंगे।
शुभमन गिल भविष्य के कप्तान है: योगराज सिंह
आपको बता दें शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान बनाए जाने से युवराज सिंह के पिता और भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि यह बिल्कुल सही फैसला किया गया है क्योंकि शुभमन गिल आपके भविष्य के कप्तान है इसलिए उन्हें अभी से ग्रूम करना चाहिए।
योगराज सिंह ने टीम की घोषणा पर खुशी जाहिर की और चयनकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा टीम के कप्तान रहेंगे और शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे। भविष्य में गिल को टीम की अगुवाई करने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें शुभमन गिल का साल 2023 में वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन पर हर शानदार रहा था। उन्होंने काफी ज्यादा रन बनाए थे हालांकि भारत ने 2024 में बेहद कम वनडे मुकाबले खेले और शुभमन गिल के रन नहीं बने. लेकिन ओवरऑल अगर उनका रिकार्ड देखा जाए तो वह बेहद शानदार है।