उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में नगर निकाय चुनाव में बनबसा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने अल्मोड़ा में चुनाव प्रचार किया। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि की देवतुल्य जनता का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि उन्होंने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प ले लिया है। निश्चित ही 23 जनवरी को अल्मोड़ा में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टनकपुर (चंपावत) की देवतुल्य जनता भाजपा को चुनेगी। उन्होंने टनकपुर पहुंचकर नगरपालिका चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार जी एवं सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नगर निकाय चुनाव में उतरे धामी.. चंपावत में रोड शो कर जगाया जोश
RELATED ARTICLES