HomeHindi NewsHaryanaउत्तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी पहुंचे हरियाणा.. सीएम नायब सिंह ने किया...

उत्तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी पहुंचे हरियाणा.. सीएम नायब सिंह ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के 2.80 करोड़ परिवारजनों की तरफ से उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके साथ भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडूली भी उपस्थित रहे। इस दौरान तीनों नेताओं में हरियाणा और उत्तराखंड पर बातचीत हुई। इसके साथ ही देश की राजनीति परिस्थितियों पर भी इन नेताओं के बीच बात हुई। सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स हैंडल पर लोकप्रिय जननेता,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। जोशी वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments