साउथ की फिल्म पुष्पा 2 ने 2024 में जाते-जाते सफलता के झंडे गाड़े हैं। यह बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जारही है। अब 2025 के लिए भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कमर कस ली है। नए साल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उम्मीद है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी। ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद राम चरण की अगली फिल्म गेम चेंजर 2025 में तहलका मचाएगी। फिल्म में राम चरण एक राजनीतिक सलाहकार की भूमिका में हैं और उनके ऑपोजिट कियारा आडवाणी हैं। यह 10 जनवरी को रिलीज होगी।
प्रभास की राजा साहब का इंतजार
बाहुबली के बाद से प्रभास की कोई हिट फिल्म नहीं थी, लेकिन 2024 में उन्होंने कल्कि 2898 एडी से आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। सालार भी उनकी सफल फिल्म थी। अब साल 2025 में वह फिल्म राजा साहब से धमाल मचाएंगे। यह हॉरर कॉमेडी है, जिसमें प्रभास भूत और राक्षसों से लड़ते नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। एक और फिल्म ठग लाइफ को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं और कमल हासन लीड रोल में हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें कमल हासन एक बार फिर चौंका देंगे। ठग लाइफ फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होगी।
कुली में दिखेंगे रजनीकांत
रजनीकांत साल 2025 में अपनी नई फिल्म कुली लेकर आ रहे हैं। कुली नाम से अमिताभ बच्चन की फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी तो गोविंदा ने भी कुली नंबर 1 जैसी फिल्में बनाईं। अब कुली के लिए रजनीकांत ने लोकेश कनगराज से हाथ मिलाया है। फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन भी हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
थलपति 69, विदामुयार्ची, गुड बैड अगली भी होंगी रिली
थलपति विजय की फिल्म थलपति 69 में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अजित की विदामुयार्ची पर काम कर रहे थे। फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज होगी। फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। अजित की गुड बैड अगली 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।