उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में 5 लोग मृत पाए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि होटल शरण जीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी है। आगे की पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।
नववर्ष पर आई बुरी खबर
नए साल के पहले दिन लखनऊ के होटल में 5 लोगों का मर्डर कर दिया गया। मरने वालों में 4 लड़कियां और उनकी मां शामिल है। पुलिस ने इस मामले में बेटे को अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम अरशद बताया जा रहा
धारदार ब्लेड से की पांचों की हत्या
अरशद ने धारदार ब्लेड से पांचों की हत्या की है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो अरशद बार-बार अपने बयान बदलने लगा। जब सख्ती दिखाई तो अपना अपराध कबूल कर लिया। परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था। अरशद का कहना है कि ये हत्याएं पिता ने की हैं और वह किसी तरह बच गया। हत्या के बाद पिता मौके से भाग गए। अरशद ने आशंका जताई कि उसके पिता भी खुदकुशी कर सकते हैं। आरोपी के पिता का नाम बदर है और वह इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये हैं मृतक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मरने वालों के नाम आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और अस्मा बताए जा रहे हैं। अस्मा इन बच्चों की मां थी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि जांच जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।