HomeHindi NewsDelhi Newsबेलगावी में होगी कांग्रेस की बैठक.. नव सत्याग्रह बैठक का गांधी से...

बेलगावी में होगी कांग्रेस की बैठक.. नव सत्याग्रह बैठक का गांधी से बताया लिंक

26 दिसंबर को बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है। कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 100 साल पहले बेलगावी में हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र की याद में हम सीडब्ल्यूसी की बैठक कर रहे हैं और इसे हम नव सत्याग्रह बैठक कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी बैठक उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी जहां महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली थी। सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ-साथ स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, पीसीसी, सीएलपी नेता और संसदीय दल के पदाधिकारी और पूर्व सीएम उन 200 नेताओं में शामिल होंगे जो इस सत्र में हिस्सा लेंगे। बैठक 26 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे महात्मा गांधी नगर में शुरू होगी और 27 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे एआईसीसी सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments