More
    HomeHindi NewsEntertainmentदुनियाभर में छाई अल्लू की पुष्पा 2.. अब तक की इतनी छप्परफाड़...

    दुनियाभर में छाई अल्लू की पुष्पा 2.. अब तक की इतनी छप्परफाड़ कमाई

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के तीसरे सप्ताह में एंट्री मारकर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। खासतौर पर वीकेंड में पुष्पा- द रूल का कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है। तीसरे वीकेंड पर भी कुछ ऐसा हीा देखने को मिला जब इसने दुनिया में बंपर कमाई कर के दिखाई है। पुष्पा पार्ट के वल्र्डवाइड कलेक्शन के 17वें दिन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे साफ है कि फिलहाल कमाई के मामले में पुष्पा राज झुकने वाला नहीं है। पुष्पा : द रूल को दुनियाभर के थिएटर्स में 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने वल्र्डवाइड कलेक्शन में मामले में शानदार आगाज किया और 17वें दिन आते-आते बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया।

    दुनियाभर में ऐसे छाई पुष्पा 2

    पुष्पा- द रूल ने पहले दिन 282.91 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 134.63 करोड़ तो तीसरे दिन यह फिल्म 159.27 करोड़ कमाई कर पाई। चौथे दिन फिल्म ने बेहतर किया और 204.52 करोड़ कलेक्शन किया। हालांकि 5वें दिन कलेक्शन 101.35 करोड़ और 6वें दिन 80.74 करोड़ और 7वें दिन 69.03 करोड़, 8वें दिन- 54.09 करोड़ और 9वें दिन 49.31 करोड़ की कमाई की। 10वें दिन 82.56 करोड़, 11वें दिन 104.24 करोड़, 12वें दिन 45.01 करोड़, 13वें दिन 42.63 करोड़ और 14वें दिन 40 करोड़, 15वें दिन 28.93 करोड़, 16वें दिन 23.07 करोड़ और 17वें दिन इस फिल्म ने 38.29 करोड़ कमाए। इस तरह यह फिल्म दुनियाभर में अब तक कुल 1540.42 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वल्र्डवाइड कलेक्शन में 1600 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने में पुष्पा 2 अब महज करीब 60 करोड़ पीछे है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments