More
    HomeHindi NewsEntertainment49 की शिल्पा अब भी ढा रहीं कहर.. जिम में दिखा खूबसूरत...

    49 की शिल्पा अब भी ढा रहीं कहर.. जिम में दिखा खूबसूरत अंदाज

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को रिझाने वाली शिल्पा अब फिल्मों से दूर हैं। उनके पति राज कुंद्रा भले ही विवादों में हैं, लेकिन शिल्पा हमेशा कूल लुक में नजर आती हैं। 49 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के प्रति बेहद संजीदा हैं। यही वजह है कि वे योगा करती हैं तो जिम में भी पसीना बहाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। काले रंग के जिम वियर में शिल्पा ने शानदार एब्स दिखाते हुए कई पोज दिए तो उनकी इस फिटनेस को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कुछ यूजर्स ने तो उनकी तुलना श्रद्धा और आलिया से भी कर डाली। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के फोटोज पर फैंस उनकी फिटनेस और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    योगा क्लास भी लगाती हैं शिल्पा

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और ऑनलाइन योगा क्लासेस भी लगाती हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस का खाफी ख्याल रखती हैं। उन्होंने अपना एक चैनल भी बनाया है, जहां वह लोगों को ऑनलाइन योगा की बारीकियां सिखाती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम से भी कुछ फोटोज शेयर किए हैं जिसमें वह अपनी छरहरी काया को दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने तरह-तरह के पोज भी दिए है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, Sweaty Shetty .. Go।’ यानी पसीने में डूबी शेट्टी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments