भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गीता महोत्सव 2024 में पौधरोपण किया और इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। गीता महोत्सव के इस विशेष मौके पर पौधरोपण ने एक सकारात्मक और सतत् भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए ऊंची सोच के धनी व्यक्ति हैं। हरियाणा असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है और सैनी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम हासिल करेगा। इस पर सीएम सैनी ने भी हाथ जोडक़र उनका आभार जताया।
गीता महोत्सव में पहुंचे धनखड़ ने किया पौधारोपण.. सीएम नायब सिंह की जमकर की तारीफ
RELATED ARTICLES