HomeSportsBGT Series180 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, अकेले लड़े नीतीश रेड्डी

180 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, अकेले लड़े नीतीश रेड्डी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में भारतीय टीम 180 रनों पर सिमट गई है। भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को टॉयलाइट पीरियड में बल्लेबाजी करनी है और यहां पर बल्लेबाजी बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने झटके 6 विकेट

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पेवेलियन लौट गए। उसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने 69 रनों की शानदार साझेदारी की। लेकिन उसके बाद दोनों खिलाड़ी आउट हो गए। एडिलेड में शानदार रिकार्ड रखने वाले विराट कोहली भी सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन चलते बने। स्टार्क ने केएल राहुल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी,हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन के विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments