HomeSportsBGT Seriesपहले टेस्ट मैच में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने कर दिया...

पहले टेस्ट मैच में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने कर दिया कमाल, बना दिया यह रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। और इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय जसप्रीत बुमराह और फिर उसके बाद बल्लेबाजी में यशस्वी और केएल राहुल की जोड़ी को जाता है। जिन्होंने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 भारत को बनाकर दे दिए हैं।

यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने किया यह कमाल

दरअसल भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और यशश्वी जायसवाल अब उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसमें पिछले 20 सालों से कोई भी नहीं पहुंच पाया था। पिछले 20 सालों में किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 100 रनों की सलामी साझेदारी नहीं की थी। अब इसमें यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल का नाम जुड़ गया है। आखिरी बार साल 2004 में आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई थी।

https://x.com/Shebas_10dulkar/status/1860236442615841225?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1860236442615841225%7Ctwgr%5Eb885203161aae50b08195f2c0758db1ab40c856a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fopening-pair-of-yashasvi-jaiswal-and-kl-rahul-made-these-records-in-perth-test-157215

आपको बता दें यशस्वी जयसवाल इस वक्त 90 और केएल राहुल 62 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। और जिस तरीके से इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की है एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि अगर ओपनर खिलाड़ी भारत को अच्छी शुरुआत देते हैं तो भारत इस सीरीज में एक अच्छी स्थिति में होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments